Homeदेशपंजाब बीजेपी अध्यक्ष जाखड़ ने इस्तीफा दिया लेकिन बीजेपी मौन !

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष जाखड़ ने इस्तीफा दिया लेकिन बीजेपी मौन !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 सुबह से ही खबर चल रही है कि पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन मजे की बात तो यह है कि खुद जाखड़ भी इस मामले पर कुछ नहीं कह रहे हैं और बीजेपी भी चुप है। लेकिन जाखड़ के समर्थक कह रहे हैं कि जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक, जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहले ही अपने पद से हटने की इच्छा जता दी थी। जालंधर उपचुनाव के बाद से जाखड़ ने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी थी, लेकिन उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। जाखड़ ने अपने इस्तीफे को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा की राज्य इकाई ने चुनावी रणनीति पर चर्चा और उसे अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी, लेकिन जाखड़ इस बैठक में शामिल नहीं हुए। जब पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने उन्हें फोन कर बैठक में भाग लेने के बारे में पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किसी भी बैठक में भाग नहीं लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, जाखड़ ने पिछले कुछ दिनों से पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी राय में मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। जाखड़ लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। मई 2022 मे्ं उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। कांग्रेस से उनके परिवार का तीन पीढ़ियों का जुड़ाव रहा है, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य राजनीति को जोड़ने का है, न कि निजी स्वार्थ के लिए।

वहीं, भाजपा की पंजाब इकाई ने कहा कि सुनील जाखड़ राज्य में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और ये अटकलें ‘बिल्कुल बेबुनियाद’ हैं कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। वैसे तो 70 वर्षीय जाखड़ खुद फोनकॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके करीबी संजीव त्रिखा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ऐसा (पद छोड़ देने जैसा) कुछ नहीं है।

प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने इसे ‘बिल्कुल बेबुनियाद’ और ‘झूठा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जाखड़ पार्टी की प्रदेश इकाई की अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के सिलसिले में बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक से जाखड़ के दूर रहने के बारे में सरीन ने कहा कि हर बैठक में प्रदेश इकाई प्रमुख का मौजूद रहना जरूरी नहीं है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख पद से जाखड़ के इस्तीफे की खबरों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमान सुनील जाखड़, आपको शुभकामनाएं, अगला ठिकाना क्या होगा?” जाखड़ को जुलाई 2023 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने विधायक अश्विनी शर्मा की जगह ली थी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...