अमित शाह कीसासाराम रैली रद्द,अब केवल नवादा के लोगों को करेंगे संबोधित

0
120

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।सासाराम में हिंसक झड़प के बाद अमित शाह की रैली को अब रद्द कर दिया गया है।कल रविवार को अमित शाह की रैली सासाराम में होने वाली थी। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। अब वे केवल नवादा के लोगों को ही संबोधित करेंगे।बीजेपी पार्टी के तरफ से खुद इस बात की जनकारी दी गई है।बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चाहते थे कि अमित शाह बिहारभी नहीं आएं।ऐसे में हमने सरकार के आदेश के बाद अमित शाह की सासाराम की रैली को रद्द कर दिया है।

रैली को किय गया रद्द

सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम में जो हालत है उसे देखते हुए इस रैली को रद्द किय गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि सरकार लोगों को सुरक्षा तक नहीं दे पा रही है।सासाराम में अमित शाह, सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा हमसे यह आग्रह किया गया कि हम अमित शाह जी के इस कार्यक्रम को ना करें। इसके बाद हमने यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अमित शाह को सासाराम में सुरक्षा देने में समर्थ नहीं थी।

केंद्रीय गृह मंत्री सम्राट अशोक की जयंती समारोह में लेने वाले थे भाग

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर दोनों ही जिलों में बीजेपी कार्यकर्तायों ने सभी तैयारी पूरी कर ली थी।आज शाम अमित शाह पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। फिर रविवार को वे सासाराम के लिए निकलने वाले थे. जहां जनसभा को संबोधित करने से पहले वे सम्राट अशोक की जयंती समारोह में भाग लेने वाले थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here