बीरेंद्र कुमार झा
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय काउंसलेट में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय विभाग की तरफ से हुई तत्काल कार्यवाही के चलते आग को तुरंत ही बुझा लिया गया। अमेरिकी सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही इसे एक बड़ा अपराध बताया है। गौरतलब है कि मार्च महीने में भी खालिस्तानी समर्थकों ने सन फ्रांसिस्को में ही भारती कांसुलेट को निशाना बनाया था।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार खालिस्तानी समर्थकों ने देर रात 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच भारतीय कंसुलेट में आग लगा दी थी।हालांकि इस मामले में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और घटना के वक्त स्टाफ के किसी सदस्य को भी चोट नहीं पहुंची है।बताया जा रहा है कि खालीस्तान समर्थकों ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है ।
मामले को लेकर अमेरिकी सरकार गंभीर
इस मामला के सामने आते हैं अमेरिकी सरकार में भी काफी हलचल देखी जा रही है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस मामले को लेकर कहा कि अमेरिका भारतीय काउंसलेट में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की इस कोशिश की कड़ी निंदा करता है। अमेरिका में राजनीतिक भवनों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा और तोड़फोड़ एक गंभीर अपराध है।
मार्च में भी हुई थी हमले की कोशिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च महीने में भी खालिस्तान समर्थकों ने सेनफ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट पर हमला कर दिया था। उस दौरान भवन को भी काफी नुकसान पहुंचाया था।तब इसे लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था और कार्यवाही की मांग की थी। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ते हुए खालिस्तान समर्थक झंडे लगा दिए थे। इसी तरह की घटना ब्रिटेन से भी सामने आई थी।

