वायनाड में पर्चा दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी का रोड शो,राहुल और खरगे भी मौजूद

0
104

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज, बुधवार को वायनाड में एक रोड शो की ।इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी उपस्थित थे।प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कल पेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की।इसके बाद उन्होंने जिला कलक्टर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रियंका गांधी इस सीट से उम्मीदवार होंगी।वायनाड से एईसीडब्ल्यूसी महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में “वायनाडिंते प्रियांकरी” (वायनाड की प्रिय) के पोस्टर लगाए। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया था,जिससे प्रियंका गांधी के केरल से चुनावी शुरुआत की राह तैयार हो गई है, और वे अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रही हैं।

2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने अमेठी सीट को बनाए रखने का निर्णय लिया, जिसके कारण वायनाड सीट खाली हुई और उपचुनाव की स्थिति उत्पन्न हुई।भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ इस उपचुनाव में नव्या हरिदास को उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।नव्या, जो पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, उन्होंने 2007 में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की थी।उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वे कोझीकोड निगम की पार्षद भी हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव के रूप में पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो संसदीय सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। यह उपचुनाव महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ दो चरणों में आयोजित किए जाना है। पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें 47 विधानसभा क्षेत्र और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल हैं, वहीं, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, जिस दिन उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी।इसके बाद, 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here