Homeदेशप्रियंका गाँधी रायबरेली से नहीं दमन दीव से लड़ सकती है चुनाव...

प्रियंका गाँधी रायबरेली से नहीं दमन दीव से लड़ सकती है चुनाव !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
देश वहले ही चुनाव मोड में खड़ा है लेकिन कांग्रेस अपने कई बड़े नेताओं के लिए उचित सीटों की घोषणा अभी तक नहीं की है। गाँधी परिवार से अभी तक सोनिया गाँधी और राहुल   .राहुल की जमीन अमेठी में मजबूत थी तो सोनिया गाँधी रायबरेली से चुनाव जीतती रही है। लेकिन इस बार राहुल गाँधी अमेठी से लड़ेंगे या नहीं यह अभी तक साफ़ नहीं है।

मौजूदा समय में राहुल केरल के वायनाड से सांसद है। उधर सोनिय गाँधी भी इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी या फिर किसी और  जगह से लड़ेगी ?   

अभी तक यही माना जा रहा था कि प्रियंका गाँधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है।  लेकिन अब उनकी ही पार्टी के नेता ने दावा करते हुए इस बात को खारिज कर दिया है। यह दावा किया जा रहा है कि अब प्रियंका गांधी रायबरेली के जगह दमन दीव सीट से चुनाप लड़ेंगी। इसका दावा कांग्रेस की दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है।

दमन दीव लोकसभा सीट पर बीजेपी की स्थिति की बात करें तो उन्होंने लगातार चौथी बार उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा सांसद लालूभाई पटेल के नाम की घोषणा की है। ऐसे में कांग्रेस इस बार इस सीट से बड़े चेहरे को मैदान में उतार सकती है। और यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को दमन दीव की जिम्मेदारी दी जा सकती है

 बता दें, दमन दीव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने दावा करते हुए कहा, ‘यह सच है कि प्रियंका गांधी दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस संबंध में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस सीट से प्रियंका गांधी को लड़ाने का गणित तैयार हो चुका है। सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश से प्रियंका गांधी को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है।’ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ती हैं तो इसका असर न सिर्फ दमन दीव बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात की लोकसभा सीटों पर पड़ सकता है। इसके अलावा इससे पूरे देश की लोकसभा सीटें प्रभावित हो सकती हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए हॉट सीट रायबरेली पर अब तक सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई हैं। सोनिया ने पहले 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा, तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थीं। इसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने रायबरेली से चुनाव जीता। 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने यह साफ कर दिया था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। अब अगर प्रियंका गांधी दमन दीव से चुनाव लड़ती हैं तो देखना होगा कि रायबरेली की सीट को लेकर कांग्रेस के पास क्या तैयारी है।

Latest articles

एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में बिल गेट्स कितना खतरनाक

कुछ परोपकारी लोग परोपकार की महान प्रकृति के बावजूद अपने दान किए गए लाखों...

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...

More like this

एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में बिल गेट्स कितना खतरनाक

कुछ परोपकारी लोग परोपकार की महान प्रकृति के बावजूद अपने दान किए गए लाखों...

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...