- बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई की। आज वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे।इसके बाद व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में स्टेट राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में दिए जाने वाले स्टेट डिनर का मैन्यू सामने आ गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से बाजरे की खेती और उसमें भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं,इसी को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को शामिल किया है।यह स्टेट डिनर पूरी तरह से शाकाहारी होगा।
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की देखरेख में है राजकीय भोज की सारी व्यवस्था
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने गेस्ट सेफ नीना कार्टिश,व्हाइट हाउस के एजुकेटिव सेफ कृष कोमार्फोल्ड और व्हाइट हाउस के पेस्ट्री शेफ सूजी मॉरिसन के साथ मिलकर इसी स्टेट डिनर के मैन्यू को तैयार किया है।
क्या क्या होंगे इस राजकीय भोज में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले इस राजकीय भोज में फर्स्ट कोर्स मील में मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न करनैल सैलेड, कंप्रेस्ड वाटरमिलन और टेंगी अवकंडी सौस शामिल हैं,जबकि मेन कोर्स में स्टेप पोर्टोबेलो मशरूम,क्रीमी सैफरन इनफ्यूज रिसेटो को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्मोक रोस्टेड सी बास, लेमन योगर्ट सॉस ,स्क्रिप्ट मिलेट केक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया है।
भारतीय तिरंगे की रंगों की प्रधानता रहेगी रंगारंग समारोह में
इस राज्यकीय भोज की जानकारी देते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने कहा कि कल रात व्हाइट हाउस का साउथ लोन विशेष अतिथियों से सरोवर होगा। तिरंगे की थीम पर साउथ लोन के पवेलियन को सजाया गया है। फर्स्ट लेडी ने बताया कि डिनर के बाद ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल परफॉर्म करेंगे, इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसवेलिया के अकापेल्ला ग्रुप पेन मसाला की भी परफॉर्मेंस होगी। वहीं मेन्यू को तैयार करने वाली सेफ नीना कर्टिस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए विशेष रूप से शाकाहारी भोजन किया है।

