Homeदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई -30 MKI में भरी उड़ान,ऐसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई -30 MKI में भरी उड़ान,ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति ( VIDEO)

Published on

न्यूज डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं। जहां से उन्होने सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयर बेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान को पूरा किया। द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज आखिरी दिन है। वे 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं।

मुर्म से पहले कलाम, प्रतिभा पाटिल और कोविंद भर चुके हैं फाइटर जेट्स में उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली दुनिया की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।


सुखोई 30 MKI की विशेषताएं

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जिस सुखोई 30 MKI में उड़ान भरी, वो फ्लैंकर के तौर पर जाना जाता है। यानी इससे हमला करने के साथ ही वायुसेना के अन्य विमानों को सुरक्षा दी जाती है। सुखोई 30 MKI विमान से खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल भी दागी जा सकती है। इसके अलावा इस विमान में 8 हार्ड प्वॉइंट होते हैं। इन हार्ड प्वॉइंट की संख्या 12 तक बढ़ाई जा सकती है। सभी हार्ड प्वॉइंट्स में बम से लेकर मिसाइल तक के अलग-अलग हथियार लगाए जा सकते हैं। कुल मिलाकर सुखोई 30 MKI विमान 8 टन से भी ज्यादा वजन के हथियार ले जा सकता है।

राष्ट्रपति का लड़ाकू विमान में उड़ान भरना दुश्मन को कड़ा संदेश

उल्लेखनीय है कि चीन से लगी सीमा पर भारतीय सेना को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच झडप घटनाओं के बीच राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक कड़ा संदेश देना है। बता दें कि तेजपुर एयरफोर्स बेस देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण एयरबेस है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...