Homeदेशराष्ट्रपति ने की कई राज्यों में गवर्नर की नियुक्त, जानें किसे मिली...

राष्ट्रपति ने की कई राज्यों में गवर्नर की नियुक्त, जानें किसे मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

Published on

न्यूज डेस्क
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर एक विज्ञप्ति भी जारी की गई, जिसमें सभी राज्यपालों की नई नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के मुताबिक लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है। वहीं कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, विष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this