Homeदेशराहुल गाँधी को जान से मारने की धमकी पर प्रताप सिंह बाजवा...

राहुल गाँधी को जान से मारने की धमकी पर प्रताप सिंह बाजवा की आई प्रतिक्रिया ,कहा राहुल गाँधी किसी से डरते नहीं

Published on

न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि “राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। बीजेपी अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी को धमकी देने की कोशिश कर रही है, जिसकी हम निंदा करते हैं। इसके साथ ही हम यह भी बता देना चाहते हैं कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और ना ही राहुल गांधी इन धमकियों से डरने वाले हैं।”

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने धमकी दी है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बाज आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा, जो तेरी दादी का हुआ।”

इस धमकी को राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में राहुल तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने सिख समुदाय को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया था।

उन्होंने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के लोगों को ना ही पगड़ी पहनने की स्वतंत्रता है और ना ही गुरुद्वारे में जाकर अपनी धार्मिक परंपराओं को संपन्न करने की। उनके इस बयान का बीजेपी ने खंडन किया और कहा कि भारत में ना महज सिख, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को अपनी धार्मिक मान्यताओं को मानने का पूरा हक है।

बाजवा ने कहा है कि “राहुल गांधी संवैधानिक शक्तियों का सहारा लेकर जिस तरह अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, वे आगे भी लड़ते रहेंगे, वो इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हमारी पार्टी की पंजाब इकाई राहुल जी और उनके सिद्धांतों के साथ है।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “बीजेपी लगातार महिलाओं और इस देश के आम नागरिकों को परेशान करने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। बीजेपी ने जबरन किसानों पर आरोप लगा दिए, इन आरोपों का कोई मतलब नहीं है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि आंदोलन में पैसे लेकर किसान शामिल हुए। मैं आज भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इन आरोपों का सत्यता से कोई सरोकार नहीं है। अब इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।”

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...