दमदार ऑडियो, AI ट्रांसलेशन और अनोखा ओपन-ईयर डिजाइन,खास है यह ईयरबड

0
4

अगर आप भी नए ईयर बड्स खरीदने की सोच रहे हैं और ऐसे ऑप्शन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार ऑडियो के साथ ट्रांसलेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलें, तो URBAN VIBE POD OWS आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।अर्बन ने इन ईयर बड्स को ओपन-ईयर डिजाइन और AI-पावर्ड लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर के साथ पेश किया है।खास बात यह है कि इनकी कीमत भी 1,499 रुपये रखी गई है। ऐसे में कम बजट में यह डिवाइस कितना खास है और क्या इसके फीचर्स इसे दूसरे ईयर बड्स से अलग बनाते हैं।

URBAN VIBE POD OWS का सबसे अलग फीचर इसका ओपन-ईयर डिजाइन है. ज्यादातर वायरलेस ईयर बड्स कान के अंदर फिट होते हैं, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है।ओपन-ईयर डिजाइन की वजह से यूजर म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजें भी सुन सकता है।ऐसे में बाहर टहलते समय, ऑफिस में काम करते हुए या डेली लाइफ की एक्टिविटी के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेकिन, इस डिजाइन का एक दूसरा पहलू भी है। आसपास का शोर सुनाई देने के कारण शोरगुल वाली जगहों पर म्यूजिक का एक्सपीरियंस थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इसलिए जो लोग बाहरी आवाजों से पूरी तरह अलग होकर गाने सुनना पसंद करते हैं, उनके लिए यह डिजाइन बहुत खास नहीं हो सकता है।

इस डिवाइस का सबसे खास फीचर AI-पावर्ड लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन है।इसकी मदद से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत आसान बनाने का दावा किया गया है।खासकर विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काम आ सकता है, जहां भाषा समझने में परेशानी होती है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इसमें कितनी भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा और ट्रांसलेशन के लिए किसी अलग ऐप या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी या नहीं।

URBAN VIBE POD OWS में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है।कंपनी ने इसमें पावरफुल बास देने का दावा किया है।कॉलिंग के लिए एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन यानी ENC दिया गया है, जो बातचीत के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही गेमिंग और वीडियो सिंक फीचर भी मिलता है।इसका मकसद स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी और आवाज के बीच होने वाली देरी को कम करना है। सॉफ्ट-टच कंट्रोल्स की मदद से कॉल और म्यूजिक जैसे फंक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयर बड्स 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिलती है।URBAN VIBE POD OWS की कीमत 1,499 रुपये है।इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

कुल मिलाकर, 1,499 रुपये की कीमत में URBAN VIBE POD OWS का ओपन-ईयर डिजाइन, Bluetooth 6.0 और 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप इसे एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं। AI ट्रांसलेशन इसका सबसे खास फीचर है।अगर आप नार्मल म्यूजिक और कॉलिंग के लिए अलग तरह के ईयर बड्स चाहते हैं, तो भी इसपर विचार कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here