बीरेंद्र कुमार झा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाई,लेकिन आजतक इस गठबंधन में उनकी भूमिका संदिग्ध ही बनी हुई है। कभी इनकी पार्टी जेडीयू के द्वारा नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में पीएम का चेहरा बनाने की मांग तेज हुई ,तो कभी उनके मुख्य संयोजक बनने की बात चर्चा में आई। लेकिन इनमें से कोई भी चर्चा अब तक असली मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है, और नीतीश इस इंडिया गठबंधन में रीते हाथ रह कर अपनी राजनीतिक चाल चल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने दावा किया है की आज नीतीश की भूमिका को लेकर जवाब ढूंढने और सीट शेयरिंग पर चर्चा करने के लिए एक बैठक हुई है, लेकिन जदयू के नेता ऐसी किसी बैठक का खंडन कर रहे हैं या जानकारी नहीं होने की बात कर रहे हैं।
इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर असमंजस है बड़ा सवाल
आज सुबह भी इस प्रकार की खबरें सामने आ रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष में मल्लिकार्जुन खड़गे की नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सीट शेयरिंग के साथ-साथ नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने को लेकर भी चर्चा हुई।लेकिन सवाल वही अटक जाता है की आखिर पेंच कहां फस जाता है ,जिस वजह से नीतीश कुमार अबतक गटबंधन में कोई महत्वपूर्ण पद नहीं पा सके और यह असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई है।खासकर अब जब चुनाव के लिए चंद महीनों का ही समय बचा है इसके बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है और असमंजस की स्थिति जहां की तहां है तो यह इंडिया गठबंधन। के लिए एक गंभीर मुद्दा है और एक बड़े मतभेद की तरफ इशारा करता है।इस बीच नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन में बड़ी भूमिका तय करने के लिए जेडीयू नेताओं के द्वारा लगातार मांग की जा रही है।
नीतीश के आज संयोजक बनाए जाने की नहीं है जानकारी
आज सुबह से नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक बनाई जाए बनाए जाने की चर्चा के बीच जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय झा ने कहा की विपक्षी गठबंधन इंडिया में नीतीश कुमार को मिलने वाली विशेष जिम्मेदारी (संयोजक ) बनाए जाने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा आरजेडी सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की बात पर कहा कि उन्हें भी ऐसी कोई ठीक जानकारी नहीं है।वे भी इसे खबरों में ही सुन रहे हैं ।अभी तक कुछ ठोस नहीं है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के एक और करीबी मंत्री विजय चौधरी ने भी इस बैठक के जानकारी नहीं होने की बात कही।
बीजेपी ने कसा तंज
विपक्षी गठबंधन इंडिया में तेजी से बदलते प्रकरण पर बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को बताया कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन संयोजक बनाए या ना बनाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई चेहरा कहीं है ही नहीं ।

