Homeदेशपंजाब में प्रदर्शन कर रहे किसान मजदूर संगठन पर पुलिस ने किया...

पंजाब में प्रदर्शन कर रहे किसान मजदूर संगठन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, CM आवास की ओर कर रहे थे मार्च

Published on

चंडीगढ़: पंजाब में पुलिस ने बुधवार को संगरूर शहर में प्रदर्शन कर रहे किसानों और मजदूर संगठन के लोगों पर डंडे बरसाये। मान फिलहाल गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। ये लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की और कूच कर रहे थे, तभी पुलिस ने इनपर डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी आठ किसान और मजदूर संघों के संयुक्त मोर्चे सांझा मजदूर मोर्चा के झंडे तले विरोध कर रहे थे। शाम को जब वह मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों की हैं दो मांगे

इनकी दो मुख्य मांगे हैं। पहली रहने और मकान बनाने के लिए प्लॉट देने की मांग और दूसरी पक्का रोजगार देने की मांग। अब मजदूर संगठन के लोग जिस कॉलोनी में मुख्यमंत्री का आवास है उसके गेट के आगे धरने पर बैठे हैं।

Latest articles

मिस्टर मोदी आप तमिल लोगों की आवाज; एक्टर विजय के समर्थन में क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अभिनेता विजय की फिल्म...

चीन-पाकिस्तान को आर्मी चीफ की दो टूक,  शक्सगाम घाटी में दखल बर्दाश्त नहीं

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963...

UPI यूजर्स ध्यान दें! एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली,जानिए बचने का तरीका

भारत में UPI पेमेंट आज रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है।किराने की...

निपाह वायरस कितना खतरनाक, क्या है इससे बचने का तरीका

पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी को निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले मिलने की...

More like this