PM Narendra Modi ने 51 मिनट में 44 बार लिया कांग्रेस का नाम, कांग्रेस बोली- ‘उनकी अपनी सरकार की उपलब्धियां जीरो हैं’

0
134

विकास कुमार
पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में जनसभा में कांग्रेस पर बहुत ज्यादा हमला किया था। अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनके बयानों पर पलटवार किया है। पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया है। यानी उनके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है। पवन खेड़ा ने कहा कि जिस राज्य में 18 साल से बीजेपी की सरकार है, वहां आप 44 बार कांग्रेस का नाम ले रहे हैं। यह बताता है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां जीरो है।

वहीं पवन खेड़ा ने बताया कि 1989 में राजीव गांधी महिला आरक्षण बिल लेकर आए,तब अटल बिहारी बाजपेयी,आडवाणी, जेठमलानी और जसवंत सिंह जैसे बीजेपी के नेताओं ने राज्यसभा में ये बिल गिरा दिया था। खेड़ा ने कहा कि बीजेपी की सरकार जब ये बिल लेकर आई है, तो इसे कानून बनने में करीब दस साल और लगेंगे,साफ है कि महिला आरक्षण के मामले पर बीजेपी के नेता झूठ बोल रहे हैं।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है,ऐसे में कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में मिली करारी हार के बाद बीजेपी के नेताओं में घबड़ाहट का माहौल है। यही वजह है कि 51 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44 बार कांग्रेस का नाम लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here