HomeदेशPM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट, परिवार...

PM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट, परिवार समेत जा रहे थे मैसूर

Published on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। हादसे में प्रह्लाद मोदी उनके बेटे मेहुल और पोते समेत कुल पांच लोग घायल हुए।

सभी घायलों को कराया गया नजदीकी अस्पताल में भर्ती

सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया गया। हादसा उस समय हुआ जब प्रह्लाद मोदी सपरिवार मैसूर से बांदीपुरा जा रहे थे। कार की ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसके बाद कार का टायर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

डिवाइडर से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 70 वर्षीय प्रह्लाद मोदी की ठुड्डी में चोट लगी। उनके बेटे मेहुल मोदी (40), बहू जिंदल मोदी और उनके छह वर्षीय पोते मेनत मेहुल मोदी को भी चोटें आईं साथ ही ड्राइवर भी घायल हो गया। हालांकि एयरबैग सही समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this