कर्नाटक के हुबली में PM मोदी की सुरक्षा में चूक,SPG घेरा तोड़ माला लिए काफिले के करीब पहुंचा शख्स

0
450

न्यूज डेस्क: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी गाड़ी के पास तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। हालांकि एसपीजी की जवानों ने तुरंत ही उसे धक्का देकर पीछे कर दिया। लेकिन इस बीच उस युवक के हाथ से पीएम मोदी ने माला ले ली और अपनी गाड़ी में अन्य जवान को दे दी। इसका घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हुबली के पुलिस कमिश्नर ने चूक से किया इन्कार

हालांकि हुबली के पुलिस कमिश्नर ने पीएम की सुरक्षा में सेंधमारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके काफिले के नजदीक पहुंच गया।अचानक रोड शो के बीच अज्ञात युवक पीएम मोदी के बेहद करीब पहुंच गया था। युवक ने पीएम को माला पहनाने की कोशिश भी की। लेकिन इससे पहले ही एसपीजी के जवानों ने उसे पीछे धकेल दिया।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगें पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले गुरुवार को हुबली में एक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया ओर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here