PM मोदी की मां की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल पहुंचकर की मुलाकत,राहुल गांधी बोले ‘मोदी जी, मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है’

0
130

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी,जिसके बाद उन्हें गुजरात के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हुए और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर बीमार मां से मुलाकात की। डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत स्थिर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

गुजरात के सीएम भी पहुंचे अस्पताल

पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल ने जारी किया हीराबेन का हेल्थ बुलेटिन

बता दें कि मंगलवार देर रात सांस लेने में परेशानी होने के बाद हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबेन की तबीयत अब स्थिर है।

राहुल गांधी ने पीएम की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। उन्होंने कहा मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं, आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here