जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश,गरीबी घटी,नक्सलवाद का अंत

0
2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह के दौरान देश भर के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। जनजातीय लाभार्थियों से बातचीत के इस बेहद खास मौके पर उन्होंने 3,000 करोड़ रुपयों की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया।इस विराट देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर हुआ।ऐसे आयोजन और पहल का फोकस जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, आजीविका और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर है।

जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरा देश गर्व के साथ अपने सभी जनजातीय नायकों और नायिकाओं को याद कर रहा है।’जनजातीय गौरव दिवस’ देश का एक ऐसा उत्सव है, जिससे जनजातीय समुदाय का गौरव जुड़ा है और जिससे भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा जुड़ी है।

पीएम मोदी ने जनजातीय भाई-बहनों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में लगभग 50 करोड़ लोग घोर गरीबी से बाहर निकल आए हैं और नक्सलवाद का भी अंत हो गया है। यह दोनों महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमारे आदिवासी समुदायों से गहराई से जुड़ी हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 12 सालों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग घोर गरीबी से बाहर निकले हैं।ये आजादी के बाद से देश की सबसे बड़ी उपलब्धि है।इसका श्रेय समाज की सामूहिक शक्ति और आपके प्रयासों को जाता है।बीते कुछ सालों में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए लिए गए निर्णयों और चलाई गई योजनाओं ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। ‘

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इसी ऊर्जा के साथ, पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र का गढ़चिरौली ऐसे ही एक विशाल कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है; जहां तक मेरी नज़र जा रही है, मुझे लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ये बदलते भारत का नया नजरिया है, जो अपने नायकों की गौरवगाथा को दिखाता है।

इस कार्यक्रम के दौरान, आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले फायदों के बारे में बताया। महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले और ‘पीएम-जनमन’ योजना के लाभार्थी, कृष्णा नागराव टेका ने कहा, ‘पहले हमें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।बारिश के मौसम में घरों में रहना बहुत मुश्किल हो जाता था, और कीड़े-मकोड़ों की समस्या झेलनी पड़ती थी। अब, ‘पीएम-जनमन’ योजना के तहत हमें पक्का घर, शौचालय और अन्य सुविधाएं मिल गई हैं. अब हमें उन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

गुजरात के भरूच जिले की नेत्रंग तहसील के हथकुंडी गांव के वजीर से ‘नई गुजरात पैटर्न योजना’ के बारे में बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने उनसे आदिवासी समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों और इस पहल से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में पूछा तो वजीर ने बताया, 2004 में, मुझे गुजरात सरकार की ‘नई गुजरात पैटर्न योजना’ के तहत बांस के काम का प्रशिक्षण मिला था। मुझे ‘पीएम-जनमन’ की कई अन्य योजनाओं का भी लाभ मिला है. .
इसी दौरान पिछली UPA सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘वजीर जी, आपको शायद पता होगा कि अंग्रेजों ने एक बड़ी चाल चली थी कि उन्होंने बांस को ‘पेड़’ की श्रेणी में डाल दिया था, जिसका नतीजा ये हुआ कि कोई बांस काटता, तो उसे जेल में डाल दिया जाता था।अफसोस की बात है कि आजादी के बाद इस कानून को खत्म कर दिया जाना चाहिए था।लेकिन, सरकार में बैठे कुछ लोगों ने न तो आदिवासी समुदायों को समझा और न ही उनकी कोई परवाह की।जब हम सत्ता में आए, तो हमने उस कानून को खत्म कर दिया और ये सुनिश्चित किया कि आदिवासियों का बांस के कारोबार पर पूरा अधिकार हो।

इसी दौरान हैदराबाद के सबावत अन्वेश ने ‘पीएम श्री’ (PM SHRI – प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन स्कूलों की मदद से लोग अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here