Homeदेशपीएम मोदी आज दिल्ली में 29 देशों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मलेन का करेंगे...

पीएम मोदी आज दिल्ली में 29 देशों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मलेन का करेंगे उद्घाटन 

Published on

न्यूज़ डेस्क
आज दिल्ली में 29 देशों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मलेन का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे और इससे आने वाली चुनौतियों के साथ ही इसकी महत्ता को भी रेखांकित करेंगे।   
 बता दें कि ग्लोबल पार्टनरशिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी जीपीएआई 29 सदस्यीय देशों की एक पहल है, जिसका मकसद एआई से संबंधित प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों का समर्थन कर एआई पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को पाटना है।
          भारत 2024 में जीपीएआई की अध्यक्षता कर रहा है। 2020 में जीपीएआई के संस्थापक सदस्यों में से एक भारत 12-14 दिसंबर 2023 तक वार्षिक जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा गवर्नेंस और एमएल कार्यशाला जैसे विविध विषयों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
             शिखर सम्मेलन के अन्य आकर्षणों में अनुसंधान संगोष्ठी, एआई गेमचेंजर्स अवार्ड और इंडिया एआई एक्सपो शामिल हैं।शिखर सम्मेलन में देशभर से 50 से अधिक जीपीएआई विशेषज्ञ और 150 से अधिक वक्ता भाग लेंगे।
    इसके अलावा, दुनिया भर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाशिनी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।पीएमओ के बयान में कहा गया है कि युवा एआई पहल के तहत विजेता छात्र और स्टार्ट-अप भी अपने एआई मॉडल और समाधान प्रदर्शित करेंगे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this