Homeदेशपीएम मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Published on

न्यूज़ डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यहां गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:15 बजे नासिक पहुंचेंगे और 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। इस 21.8 किलोमीटर लंबे छह स्तरीय पुल अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। पुल के 21.8 किमी में से 16.5 किमी हिस्सा समुद्र में फैला हुआ है, और शेष, लगभग 5.5 किमी भूमि पर फैला हुआ है। यह भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।

बयान में कहा गया है कि इस पुल की मदद से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने में लगने वाला समय कम हो जायेगा तथा मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में भी कम समय लगेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

इसके अलावा, श्री मोदी नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Latest articles

जल्द चुनी जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

भारत का लंबा टेस्ट कैलेंडर रविवार को एक बेहद खराब परिणाम के साथ समाप्त...

ऑस्ट्रेलिया में नहीं,भारत ने भारत में ही WTC championship के रास्ते बिखेरे कांटे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मुकाबले...

रोहित शर्मा पर लगा स्वार्थी होने का आरोप,पूर्व क्रिकेटर ने सिडनी टेस्ट से बाहर करने कहा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निस्वार्थ स्वभाव के लिए कई बार उनकी तारीफ की...

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर होगा रिलीज 

सलमान खान इस साल बड़े पर्दे पर नहीं दिखे। हालांकि उन्होंने कैमियो रोल से...

More like this