Homeदेशहमास के हमले का जश्न मनाने वालों को पीएम मोदी ने दिखाया...

हमास के हमले का जश्न मनाने वालों को पीएम मोदी ने दिखाया आईना

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को आतंकवाद पर स्पष्ट रूप अपनाने की अपील की तो बड़ी दृढ़ता से आईना भी दिखाया। उन्होंने G20 के सदस्य देशों की पार्लियामेंट के स्पीकरों के सम्मेलन में कहा कि अब दुनिया महसूस कर रही है कि आतंकवाद की चुनौती कितनी बड़ी है।पीएम मोदी ने कहा आतंकवाद के बहाने चाहे जो भी हो, आतंकी दुनिया के जिस किसी भी कोने में अमानवियता और बर्बरता की हदें पार कर रहे हों, उनके पाप मानवता के विरुद्ध ही होते हैं। पीएम ने संदेश दिया कि मानवता में विश्वास रखने वालों को आतंकवाद के खिलाफ इकट्ठा होना ही होगा।ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान उस समय आया है जब इजरायल पर हमास के आक्रमण के बाद कई मुस्लिम देशों में जश्न मनाए गए। येन केन प्रकारेन आतंकवाद और इन आतंकवादियों का पक्ष लेने वालों को पीएम मोदी का यह संदेश सच में आंखें खोलने को मजबूर कर देगा।

भारतीय संसद पर आतंकी हमले का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में नवें जी-20 अध्यक्ष शिखर सम्मेलन ( P 20) का उद्घाटन किया ।इस कार्यक्रम में जी-20 सदस्यों देशों और आमंत्रित देशों के संसदों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने भारतीय संसद पर आतंकी हमले का जिक्र करके दुनिया का दिल झकझोर देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवादियों ने भारत में हजारों निर्दोषों की जान ली है। संसद के नए भवन के पास ही आपको भारत की पुरानी सांसद भी दिखाई देगी। करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को भी निशाना बनाया था और आप यह जानकर चौंक जाएंगे उस समय संसद का सत्र चल रहा था।आतंकवादियों की तैयारी सांसदों को बंधक बनाने की थी, उन्हें खत्म करने की थी।भारत ऐसे अनेकों आतंकी वारदातों से निपटते हुए आज यहां पहुंचा है।

तब भारत होता था मुक्तहोगी और दुनिया हुआ करती थी बेफिक्र

 

पीएम मोदी ने यह कहकर दुनिया के उन देशों पर तंज कसा जिनके कानों पर कभी भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर जूं तक नहीं रेंगा करती थी।भारत के दर्द को दुनिया में तब अहसास करना शुरू किया जब अमेरिका पर 9 / 11 का आतंकी हमला हुआ।पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि आज भी दुनिया आतंकवाद की परिभाषा तय नहीं कर पाई है ।

उन्होंने कहा अब दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से होता हो,किसी भी रूप में होता हो, वह मानवता के विरुद्ध होता है। ऐसे में टेरियरिज्म को लेकर हम सभी को लगातार शख्ती बरतनी ही होगी हालांकि इसका एक वैश्विक पक्ष और है। इसकी तरफ मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि टेरेरिज्म की परिभाषा को लेकर आम सहमति न बना पाना यह बहुत दुखद है। आज भी संयुक्त राष्ट्र संघ में आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ( ICCT) आम सहमति बनाने का इंतजार कर रहा है।

दुनिया की आनाकानी का फायदा उठा रहे आतंकवादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनियां के इसी रवैए का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं।दुनियाभर के पार्लियामेंट्स के रिप्रेंजेंटेटिव को यह सोचना होगा कि टेररिज्म के विरुद्ध इस लड़ाई में कैसे हम मिलकर काम कर सकें।साथियों दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए जन भागीदारी से बेहतर माध्यम नहीं हो सकता। मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि सरकारें बहुमत से बनती है,पर देश सहमति से चलता है। हमारी पार्लियामेंट और यह P20 फोरम भी इसी भावना को सशक्त कर सकती है।

 

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...