G20 सम्मिट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,महिलाओं के नेतृत्व में उनके सशक्तिकरण के लिए अग्रसर है भारत

0
140

बीरेंद्र कुमार झा

महिला सशक्तिकरण पर आयोजित जी-20 मंत्रीस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है और शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को आगे बढ़ती है। पीएम मोदी ने कहा महिलाओं का नेतृत्व समावेशी विकास को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज हमे सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि आप महिलाओं का विकास करना चाहते हैं तो आपको उनके नेतृत्व में ही विकास करना होगा

महिला सशक्तिकरण की बेहतरीन उदाहरण हैं भारत की राष्ट्रपति,द्रौपदी मुर्मू

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण की आदर्श उदाहरण है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से आती है,लेकिन अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करती हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करती हैं।

संविधान ने दिया है बराबरी का अधिकारों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में संविधान द्वारा महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं।उन्हें वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार पुरुषों के बराबर प्राप्त है। हमारे देश में ग्रामीण इलाकों में जो शासन व्यवस्था कायम है वहां महिलाओं का प्रतिनिधि 40% है सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं भी महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।

उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही है महिलाएं

देश में महिला सशक्तिकरण की स्थिति की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक संख्या में उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं। भारत में हमारे पास नागरिक उड्डयन में महिला पायलटों का प्रतिशत सबसे अधिक है और भारतीय वायुसेना में महिला पायलट लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।सेना मिमी याद महिला अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here