भारत ने दिया ऐसा जवाब,कुछ ही घंटों में दिखाने लगे सफेद झंडा,पाक पर बरसे पीएम मोदी

0
75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान पाकिस्तान पर जमकर हमला किया. उन्होंने पाकिस्तान की जनता को एक संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोग ही उसे आतंकवाद से निजात दिला सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, आप लोग कहां हैं? साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत ने ऐसा हमला किया कि कुछ ही घंटों में पाकिस्तानी फौज सफेद झंडा दिखाने लगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कहा कि जब पाकिस्तान के ड्रोन आए तो पलक झपकते ही एक के बाद एक गिरने लगे। भारत ने पकिस्तान के एयर बेस, सैनिकों के ठिकाने को तबाह कर दिया। दुनिया हैरान रह गई। पकिस्तान कांप रहा था।पकिस्तान के हमले का जवाब हमने इतनी ताकत से दिया कि उनके सारे एयर स्पेस खत्म हो गए।पकिस्तान को लगा की हम बच नहीं सकते क्योंकि भारत ने रौद्र रूप दिखा दिया है। पकिस्तान ने कुछ ही घंटे में सफेद झंडा दिखाना शुरू कर दिया कि फिर से हमला न हो जाए।

पी एम मोदी ने कहा कि भारत की लड़ाई सीमा पार आतंकवादियों से है जो उसे पाल रहा है ।मैं पकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं क्या पाया आपने?भारत चौथी इकॉनमी बनने जा रहा है और तुम्हारा हाल क्या है? तुम्हारे आका ने ये किया? मोदी की बात कान खोल कर सुन लो आपकी सेना और सरकार आतंकवादियों को समर्थन दे रही है।पाकिस्तान की जनता को तय करना होगा की क्या ये रास्ता उनके लिए ठीक है, क्या इससे उनका भला होगा? मैं पकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं, आपकी सरकार आपके भविष्य को नष्ट कर रही है।उन्होंने कहा कि पकिस्तान की अवाम को आगे आना होगा, सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही।

पीएम मोदी ने आगे कहा किभारत पर आंख उठाने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंक के अंत का ऑपरेशन है। सीना तान कर बिहार में मैंने घोषणा की थी कि मैं आतंकवाद को मिट्टी में मिला दूंगा।15 दिन तक इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाएगा, पर उन्होंने कुछ नहीं किया तो फिर मैंने भी सेना को छूट दे दी। हमने दुनिया को दिखाया कि हम आतंकवादियों को यहां बैठे-बैठे मिट्टी में मिला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here