बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन की, साथ ही सभी भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य कल्याण एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 8:00 बजे ही मंदिर पहुंच गए। दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा की तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की । इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें मंदिर के पुजारी पीएम मोदी को आशीर्वाद देते हुए वैदिक मंत्रोचार करते दिख रहे हैं।गौरतलब है कि पीएम मोदी रविवार रात को ही तिरूमला पहुंच गए थे।अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी तेलंगाना के लिए रवाना होंगे।

