देखिये प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के लिए कैसे खोला योजनाओं का पिटारा ?

0
109


न्यूज़ डेस्क 
संसद में हंगामा जारी है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इससे दूर राजस्थान में अगले चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।  आज राजस्थान के सीकर दौरे में प्रदेश से लेकर देश तक के लिए कई सौगातें उन्होंने दे डाली। शेखावाटी की धरा से उन्होंने करीब 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित किए, साथ ही ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ किस्त भी जारी की। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राजस्थान के 12 नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
             प्रधानमंत्री ने सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। करीब 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही यूरिया की नई और उन्नत किस्म ‘यूरिया गोल्ड’ भी लॉन्च किया। सल्फर से लेपित यह यूरिया नीम से लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और कुशल बताई जा रही है। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स  पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की ऑनबोर्डिंग का भी शुभारंभ किया।
पीएम-किसान सम्मान निधि’ किस्त जारी
                 प्रधानमंत्री ने इस बार के दौरे में भी राजस्थान की जनता को कई सौगातें दी। उन्होंने यहां चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्री गंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया, साथ ही बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जोधपुर के तिवरी में बने केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन भी किया।
   पीएम मोदी भाषण भी दिए। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि वीरों की भूमि शेखावाटी से देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने का अवसर मिला है। आज यहां से देश के करोड़ों किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत करीब 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
               उन्होंने कहा आज देश में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरूआत की गई है। आज 1.5 हजार से अधिकएपीओ के लिए हमारे किसानों के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का लोकार्पण भी हुआ है। आज ही देश के किसानों के लिए एक नया यूरिया गोल्ड भी शुरू किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के अलग-अलग शहरों को नए मेडिकल कॉलेज और एकलव्य स्कूल का उपहार भी मिला है। मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को और खासकर किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।आजादी के इतने दशक बाद आज देश में ऐसी सरकार आई है, जो किसान का दुख-दर्द समझती है, किसान की चिंता समझती है इसलिए पिछले 9 वर्षों में लगातार किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here