Homeदेशपीएम मोदी ने इंफाल को दिया 1200 करोड़ का तोहफा, हिंसा को...

पीएम मोदी ने इंफाल को दिया 1200 करोड़ का तोहफा, हिंसा को बताता दुर्भाग्यपूर्ण

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शनिवार को इंफाल में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मंत्रिपुखरी स्थित सिविल सचिवालय; मंत्रिपुखरी में आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय; दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन; और चार जिलों में महिलाओं के लिए अनूठा इमा मार्केट शामिल हैं.

इंफाल में कई परियोजनाओं के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर में किसी भी प्रकार की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी आने वाली पीढ़ियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। इसलिए, हमें मणिपुर को शांति और विकास के पथ पर आगे ले जाना है और यह हमें मिलकर करना होगा।

हमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत की रक्षा में मणिपुर के योगदान से प्रेरणा लेनी होगी। यह मणिपुर की ही भूमि थी, जहां आजाद हिंद फौज ने पहली बार तिरंगा फहराया था। नेताजी सुभाष ने मणिपुर को भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा था। इस भूमि ने अनेक वीर बलिदान दिए हैं।हमारी सरकार मणिपुर के ऐसे प्रत्येक महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर कर दिया गया है। यह मणिपुरी स्वतंत्रता सेनानियों को भारत के 140 करोड़ देशवासियों की श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर के अनेक सपूत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत माता की रक्षा में जुटे हैं।हाल ही में दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की ताकत देखी है। हमारे जवानों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी सेना घबरा गई। भारत की इस सफलता में मणिपुर के अनेक वीर बेटे-बेटियों का पराक्रम भी शामिल है। इसी तरह, मैं हमारे वीर शहीद दीपक चिंगाखम के पराक्रम को भी नमन करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। मैंने कहा था कि मणिपुरी संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है।और मणिपुर के खिलाड़ियों के बिना भारत के खेल भी अधूरे हैं।मणिपुर का युवा, तिरंगे की शान के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहने वाला युवा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब 21वीं सदी का यह समय उत्तर पूर्व का समय है।इसलिए भारत सरकार ने मणिपुर के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी है। परिणामस्वरूप, मणिपुर की विकास दर लगातार बढ़ रही है। 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर एक प्रतिशत से भी कम थी।अब मणिपुर पहले की तुलना में कई गुना तेजी से प्रगति कर रहा है। मणिपुर में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया युग शुरू हुआ है। मणिपुर में सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति भी कई गुना बढ़ गई है। यहां हर गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए भी तेज गति से काम हो रहा है।

Latest articles

 अब इस दिन होगा महागठबंधन में सीटों का बंटवारा,आज दिल्ली में फिर नहीं बनी बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आखिरी दौर की बातचीत...

गाजा में बंदूकें खामोश हैं, बंधक वापस आ गए, ट्रंप का इजरायली संसद में जोरदार भाषण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-हमास में बंधकों की रिहाई और शांति समझौता होने के...

इन नंबरों पर भूलकर भी ना करें कॉल, वरना NIL हो जाएगा बैंक अकाउंट का बैलेंस

जब हमें किसी कंपनी के कस्टमर केयर या सर्विस केयर नंबर खोजने होते हैं,...

बच्चों को कफ सिरप देने का सही उम्र

बच्चों को कफ सिरप देने की क्या है सही उम्र? एक्सपर्ट से जानेंभारत एक...

More like this

 अब इस दिन होगा महागठबंधन में सीटों का बंटवारा,आज दिल्ली में फिर नहीं बनी बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आखिरी दौर की बातचीत...

गाजा में बंदूकें खामोश हैं, बंधक वापस आ गए, ट्रंप का इजरायली संसद में जोरदार भाषण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-हमास में बंधकों की रिहाई और शांति समझौता होने के...

इन नंबरों पर भूलकर भी ना करें कॉल, वरना NIL हो जाएगा बैंक अकाउंट का बैलेंस

जब हमें किसी कंपनी के कस्टमर केयर या सर्विस केयर नंबर खोजने होते हैं,...