Homeदेशविदेश यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे बेंगलुरु, इसरो के...

विदेश यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे बेंगलुरु, इसरो के टीम से की मुलाकात, कहा जय जवान, जय अनुसंधान

Published on

- Advertisement -

बीरेंद्र कुमार झा

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डा पहुंचे। यहां एकत्र लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जय जवान जय, अनुसंधान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलिनमेत्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल परिसर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी।

मेरा मन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक था:पीएम मोदी

बेंगलुरु में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था, लेकिन मैं विदेश में था।ऐसे में मैंने तय किया कि भारत आऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु को जाऊंगा और सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करूंगा जिनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट ज्ञान के बदौलत चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में कामयाब रहा।

चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर भारत ने दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथेंस में शुक्रवार को कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई है।भारत का विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार इस समय वैश्विक स्तर पर आवेग पैदा कर रहा है। हजारों साल पहले इसा पूर्व चौथी शताब्दी में मौर्य साम्राज्य के दौरान यूनान भारत संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारतीय प्रवासी समुदाय से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए हर प्रयास करने का और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जिससे यूनान भारत की विकास गाथा का हिस्सा बने।उन्होंने कहा कि यूनान और भारत के बीच संबंध मजबूत होने पर दोनों देशों के बीच यात्रा भी आसान बनेगी और व्यापार तथा कारोबार भी सुचारू रूप से होगा।

भारत अब अपने सभी क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है: पीएम मोदी

यूनान की राजधानी एथेंस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में उनकी सरकार द्वारा हासिल की गई कई उपलब्धियां का हवाला दिया और कहा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पहले कभी इतना निवेश नहीं किया गया था। उन्होंने कहा भारत अब नए लक्षण को हासिल करने के लिए नए तरीकों से कम कर रहा है। मोदी ने कहा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के नारे का आमंत्रण करते हुए भारत अब अपने सभी क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है।उन्होंने कहा कि 2014 के बाद में से भारत में 25 लाख किलोमीटर से अधिक लंबी ऑप्टिकल केबल फाइबर बिछाई गई है जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 6 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत ने रिकार्ड समय में स्वदेशी 5G प्रौद्योगिकी पहुंचा दी है।

कॉविड-19 के बाद विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप कहीं भी रहे, लेकिन आपका दिल भारत के लिए धड़कता है।उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय विभिन्न देशों में स्थानीय आबादी के साथ वैसे ही घुल मिल गया है जैसे कि चीनी दूध में घुलमिल जाती है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी शीर्ष वैश्विक निकाय भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रशंसा कर रहे हैं और प्रमुख कंपनियां भारत में निवेश करने के लिए एक दूसरे के साथ होड़ कर रही है ।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत आने वाले दिनों में जी – 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।उन्होंने कहा कि जी-20 का अध्यक्ष होने के नाते भारत द्वारा चुनी गई थीम वैश्विक सौहार्द को दर्शाती है। थीम है ‘ वसुधैव कुटुंबकम्”। यह दर्शाती है कि दुनिया का साझा परस्पर संबद्ध भविष्य है।अतः हमारे फैसले और हित भी समान होने चाहिए।

Latest articles

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...

14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी पड़ते जाग उठेंगे लैंडर और रोवर !

अखिलेश अखिल इसरो के वैज्ञानिक आज चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर पर टकटकी लगाए...

 Simple mehndi designs : इस फेस्टिवल सीजन ट्राई कीजिए मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन,सुंदरता में लगाएं चार चांद | Ganesha chaturthi mehndi design

हमारे देश में मेहंदी सभी उत्सव,त्योहारों और अन्य शुभ अवसरों का एक अभिन्न अंग...

झारखंड के डॉक्टर आज से हड़ताल पर, सिर्फ इमरजेंसी में होगा इलाज

  बीरेंद्र कुमार झा आईएमए और झांसा के आह्वान पर राज्य भर के 15000 से ज्यादा...

More like this

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...

14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी पड़ते जाग उठेंगे लैंडर और रोवर !

अखिलेश अखिल इसरो के वैज्ञानिक आज चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर पर टकटकी लगाए...

 Simple mehndi designs : इस फेस्टिवल सीजन ट्राई कीजिए मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन,सुंदरता में लगाएं चार चांद | Ganesha chaturthi mehndi design

हमारे देश में मेहंदी सभी उत्सव,त्योहारों और अन्य शुभ अवसरों का एक अभिन्न अंग...