Homeदेशकर्नाटक में आज पीएम मोदी और सोनिया गांधी का होगा सामना ,मोदी...

कर्नाटक में आज पीएम मोदी और सोनिया गांधी का होगा सामना ,मोदी करेंगे बंगलुरु में रोड शो तो सोनिया हुबली में देंगी भाषण 

Published on


अखिलेश अखिल 

कर्नाटक क चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है। दस तारीख को चुनाव होने हैं और सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटी हुई है। आज बंगलुरु में पीएम मोदी भी प्रचार करने पहुंच रहे हैं तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी भी हुबली पहुँच रही हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज कर्नाटक में मेगा शो करने जा रहे हैं। उनका रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।         
उधर ,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी।                    
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कर्नाटक को लूटने की योजना के साथ तैयार है और उसके पास ‘ट्रांसफर, पोस्टिंग और कमीशन’ के लिए रेट कार्ड है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रेट लिस्ट जारी कर दिया है। सत्ता में आने पर लूट की पूरी योजना है लेकिन यह पार्टी के लिए सपना ही रहेगा। लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने जा रही है।
            कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ जारी किया, जिसमें राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के विभिन्न ‘घोटालों’ को दर्शाया गया है। इसमें राज्य के ठेकेदारों द्वारा ‘40 प्रतिशत कमीशन’ चार्ज भी शामिल है। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में भ्रष्टाचार दर कार्ड जारी करते हुए, कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में 1,50,000 करोड़ रुपये लूट लिए हैं। कांग्रेस ने अपने ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ में कहा, सीएम पद की लागत 2,500 करोड़ रुपये है जबकि मंत्री पद की लागत 500 करोड़ रुपये है।
                कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने  कहा कि अगर बजरंग दल नियमों के मुताबिक काम करे और सही आचरण रखे तो उस पर प्रतिबंध का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर भाजपा उस पर निशाना साध रही है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...