बीरेंद्र कुमार झा
कॉप 28 समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दुबई में है।यूनाइटेड अरब अमीरात में हाई प्रोफाइल कॉप 28 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की सभी प्रयासों से यह विश्वास बढ़ा है कि विश्व कल्याण के लिए सबके हितों की सुरक्षा और भागीदारी की जरूरत है।अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत क्लाइमेट चेंज को लेकर होने वाले इस समिट की 2028 में मेजबानी करने के लिए तैयार है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए सबके सामने यह प्रस्ताव रखा कि कॉप 33 की मेजबानी करने का मौका अगली बार भारत को दिया जाय। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के दो दिनों के दौरे पर हैं।वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर गुरुवार देर रात दुबई पहुंचे थे। कॉप 28 सबमिट 30 नवंबर को शुरू हुआ था, जो 12 दिसंबर तक चलेगा। हालंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बीच आज ही भारत लौट आएंगे।
भारत ने दुनिया के सामने विकास का मॉडल पेश किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आप सभी को नमस्कार करता हूं।उन्होंने कहा कि 17 % आबादी की बावजूद वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में हमारा योगदान 4% से भी काम है। भारत ने जी – 20 की अध्यक्षता करते हुए अपने ध्येय वाक्य एक पृथ्वी एक परिवार का उदाहरण देते हुए कहा की पर्यावरण असंतुलन से निबटने में भी विश्व के तमाम विकसित,विकासशील और आविकसित देशों को तेरा- मेरा की भावना से उठकर कार्बन उत्सर्जन में कमी से लेकर तकनीक के स्थानांतरण तक के जरिए सम्यक प्रयास करने होंगे।
हम अपने लक्षण को प्राप्त करने की राह पर
कॉप 28 सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें पिछली सदी की गलतियां को जल्द सुधारना होगा, क्योंकि पिछली गलतियां सुधारने के लिए हमारे पास समय बहुत ही कम है।हमें एकता के साथ काम करना है।भारत अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्बन क्रेडिट के व्यवसायीकरण को खत्म करने के लिए ग्रीन क्रेडिट पहल का प्रस्ताव रखा।ग्रीन क्रेडिट पहल बाजार आधारित तंत्र के माध्यम से पर्यावरणीय सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करेगी और ग्रीन क्रेडिट उत्पन्न करेगी,जिसे व्यापार योग्य बनाया जाएगा और घरेलू बाजार मंच पर व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

