गरीबी सबसे बड़ी जाति, पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों को दिया जीत का बड़ा मंत्र

0
699

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सांसदों के साथ बैठक के क्रम में उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राज्यों के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि गरीबी सबसे बड़ी जाति है। पीएम मोदी ने पहले उत्तर प्रदेश के 45 से अधिक सांसदों की एक बैठक को संबोधित किया और इसके बाद सभी दक्षिणी राज्यों के सांसदों के एक समूह को भी संबोधित किया।

बुधवार को पहली बैठक उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के एनडीए सांसदों के साथ हुई। दूसरी बैठक में दक्षिणी राज्यों के सांसद मौजूद थे, जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार दीप समूह शामिल है।

पहली बैठक की मेजबानी मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ की गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी भी पूर्वी यूपी से सांसद हैं।इस बैठक को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।राजनाथ सिंह भी इसी क्षेत्र से सांसद चुने जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने सांसदों को सिखाए चुनाव जीतने के गुर

उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाना और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को दूर करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे आरोपों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया टीमों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्रों को सशक्त बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और डिजिटल दुनिया में अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में स्थानीय लोगों के साथ सांसदों को संवाद करने की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने का एक कॉल सेंटर खोलने पर विचार कर सकते हैं। गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबी सबसे बड़ी जाति है उन्होंने कहा राम मंदिर का वादा बीजेपी की विचारधारा से पैदा हुआ था लेकिन सांसद यह मानकर संतुष्ट नहीं हो सकते हैं कि इससे उन्हें वोट मिलेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू नहीं करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसके बजाय वे पहले से चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि या सच्चाई का अनुच्छेद 370 राम मंदिर बीजेपी की प्रतिबद्धता का हिस्सा रहा है, लेकिन वोट हासिल करने के लिए उन्हें लोगों के लिए लगन से काम करना चाहिए।

पीएम मोदी की निगाह दक्षिण भारत पर

दूसरी बैठक की मेजबानी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने की। इस बैठक को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी संबोधित किया।दक्षिण भारत के सांसदों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला,जिसमें दक्षिण भारत पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने विपक्षी पार्टी द्वारा शासित विशेषकर दक्षिण में भ्रष्टाचार के स्तर पर भी चिंता व्यक्त की।

ऊंचा मनोबल और विपक्षी दल की सरकार द्वारा मुफ्त में चीजें बांटने की संस्कृति का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सदस्यों से विपक्ष के नेतृत्व वाले राज्यों में प्रचलित मुफ्त चीजें बांटने की संस्कृति का विरोध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रथाओं से लंबे समय में देश को महत्वपूर्ण नुकसान हो सकता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की यह गठबंधन स्वार्थी एजेंडा के तहत बनाया गया है।उनमें से किसी से भी पूछने का प्रायश करें कि इंडिया का फुल फॉर्म क्या है ? उनमें से एक को भी या पता नहीं होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here