Homeदेशपीके अब बनाएंगे पार्टी ,लड़ेंगे विधान सभा चुनाव 

पीके अब बनाएंगे पार्टी ,लड़ेंगे विधान सभा चुनाव 

Published on

न्यूज़ डेस्क
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी पीके बी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। आज रविवार को उन्होंने इसको लेकर ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा है कि वे दो अक्टूबर को अपनी पार्टी बनाएंगे और आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी चुनाव भी लड़ेगी। याद रहे बिहार में विधान सभा का चुनाव अगले साथ के अंत में होना है। 

पटना में जन सुराज की राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि वह 2 अक्टूबर को पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का महा जुटान हुआ है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे।

इससे पहले 10 जून को पटना में जन सुराज की एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे। इन प्रस्तावों पर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। 

पहला प्रस्ताव जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया जाए।

दूसरा प्रस्ताव बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में था जिस पर भी सभी लोगों ने सहमति जताई थी। 

वहीं, तीसरा प्रस्ताव जन सुराज में समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से चुनाव में टिकट देने और भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर था। इस प्रस्ताव पर भी तमाम लोगों ने अपनी सहमति जताई थी।

Latest articles

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

More like this