आज गुरुवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला में पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महबूबा मुफ्ती इस दुर्घटना में बाल बाल बच गई है।
एक अन्य कार से टकरा गई महबूबा मुफ्ती की कार
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का वाहन संगम में एक अन्य कार से टकरा गया। यह घटना उस समय घटी, जब पीडीपी प्रमुख मुक्ति महबूबा मुफ्ती अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थी। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को आई मामूली चोट
पुलिस अधिकारी ने बताया की वाहन दुर्घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोट आई है। इस घटना के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गई । पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा महबूबा सुरक्षित हैं और उन्हें चोट नहीं आई है।
अनंतनाग अग्निकांत प्राइवेट लोगों से मिले महबूबा मुफ्ती
कार दुर्घटना के बावजूद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती अग्निकांड पीड़ितों से मिलने चली गई।अनंतनाग अग्निकांड पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुक्ति ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार को प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करनी चाहिए।साथ ही वन विभाग को उन्हें अपने घरों के पुनर्निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देना चाहिए।

