पटना विमेंस कॉलेज में छात्रों ने दिखाई कॉर्पोरेट लीडरशिप की झलक, मॉक AGM प्रतियोगिता में सुहानी की टीम बनी विजेता

0
2

पटना: पटना विमेंस कॉलेज के कॉमर्स (टैक्सेशन और ऑडिटिंग) विभाग की ओर से B.Com (ऑनर्स) कॉमर्स प्रोफेशनल सेमेस्टर-V के छात्रों के लिए “Beyond the Balance Sheet: Leading Corporate Decisions” विषय पर मॉक एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साइंस ब्लॉक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित हुआ, जहां छात्रों ने कॉर्पोरेट निर्णय प्रक्रिया और AGM की कार्यवाही का व्यावहारिक अनुभव प्रस्तुत किया।

 कार्यक्रम की शुरुआत जज CA चिरंतन भट्टाचार्य और CS कृतिका आनंद तिवारी के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। उनका सम्मान कॉमर्स विभाग की हेड CS श्वेता शाह और असिस्टेंट प्रोफेसर मोना कुमारी ने किया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप, टीम वर्क, विश्लेषणात्मक सोच और कॉर्पोरेट प्रक्रियाओं की समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मॉक AGM के जरिए प्रतिभागियों को वास्तविक कॉर्पोरेट मीटिंग की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

कड़े मुकाबले के बाद सुहानी और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंकिता और उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि मोनालिसा और उनकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में जजों ने सभी प्रतिभागियों को उपयोगी फीडबैक और रचनात्मक सुझाव भी दिए।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन कॉमर्स विभाग (टैक्सेशन और ऑडिटिंग) की हेड CS श्वेता शाह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर सोहिनी प्रिया भी मौजूद रहीं। मंच संचालन सुहानी कुमारी और आरुषि ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंकिता राज ने प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here