पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव:अध्यक्ष समेत पांच में से 4 पर JDU का कब्जा,एक पर ABVP जीती

0
144

पटना (बीरेंद्र कुमार): 19 नवंबर को पटना विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। शनिवार सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ के विभिन्न पदों पर अपनी पसंद के उम्मीदवार को जिताने के लिए लिए छात्रों ने वोट डाले। इस दौरान कई जगह पर छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच झड़प भी हुई। एक जगह पर तो झड़प के दौरान गोलीबारी तक की भी घटना घट गई। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। शाम 4:00 से पटना आर्ट कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। देर रात तक सभी परिणाम सामने आ गए।अध्यक्ष पद पर आनंद मोहन ने और महासचिव के पद पर विपुल ने जीत दर्ज की।

छात्र संघ के चुनाव राजनीतिक दलों के चश्में में

राजनीतिक दलों के आधार पर अगर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो अध्यक्ष समेत इसके 5 महत्वपूर्ण पदों में से 4 पर जनता दल यूनाइटेड और 1 पद पर भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन को सफलता मिली।अध्यक्ष पद पर छात्र जेडीयू के आनंद मोहन चुनाव जीते तो उपाध्यक्ष पद पर छात्र जेडीयू के ही विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव जीता। संयुक्त सचिव के पद पर छात्र जेडीयू की संध्या कुमारी बिजयी रही तो कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जेडीयू के रविकांत ने चुनाव जीतने में सफलता प्राप्त की।

आरजेडी नहीं खोल पायी खाता

बिहार के महागठबंधन वाली सरकार का प्रमुख घटक दल आरजेडी हालांकि पटना विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में किसी भी महत्वपूर्ण पर पर जीत हासिल नहीं कर सका। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई एबीवीपी भी 5 महत्वपूर्ण सीटों में से केवल 1 सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल हो सकी। इस चुनाव में महासचिव पद के लिए एबीवीपी के विपुल ने चुनाव में जीत हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here