Homeदेशजेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30...

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

Published on

प्रतियोगी परीक्षाओं कदाचार की तेजी से बढ़ती हुई प्रवृति को देखते हुए इस कदाचार को रोकने के लिए झारखंड सरकार ने एक विशेष व्यवस्था की है।इस व्यवस्था के तहत स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है।झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

झारखंड के सभी 24 जिलों में झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से 21 और 22 सितंबर को झारखंड जेनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 का आयोजन किया जा रहा
गए हैं।

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 सितंबर की रात को जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा को बाधित करने का फैसला किया है, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को कुछ जालसाज लोगों की जालसाजी का शिकार न होना पड़े।

इस आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। ये सारी चीजें इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं।इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है।

Latest articles

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

More like this