बीरेंद्र कुमार झा
लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बीएसपी सांसद दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है।विपक्षी सांसदों ने दानिश अली का साथ देते हुए बीजेपी से रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।वही एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले में बीजेपी पर हमला बोला है ओवैसी ने कहा कि भारत में आज मुसलमानों के साथ ठीक उसी तरह का शालूक किया जा रहा है, जैसा कि हिटलर की जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था।
भारत में मुसलमानों के प्रति सरकार का व्यवहार सही नहीं
एआइएमआइएम सांसद ओवैसी ने रमेश बिधूड़ी द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर ट्वीट किया कि इस वीडियो में चौंकाने वाला कुछ नहीं है।बीजेपी एक अथाह खाई है, इसलिए हर दिन एक नया निचला स्तर मिल जाता है। मुझे भरोसा है कि इस मामले में बिधूड़ी के खिलाफ कोई करवाई नहीं होगी। संभावना है कि आगे उसे बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। आज भारत में मुसलमान के साथ वैसा ही शलुक हो रहा है, जैसा कि हिटलर के जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था। मेरा सुझाव है कि पीएम मोदी जल्द इस वीडियो को अरबी में डब करें और अपने हबीबियों को भेजें।
लोकसभा अध्यक्ष ने ऐसी घटना की पुनरावृति पर कड़े दंड की बात कही
गौर तलब है कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सदस्य दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उन शब्दों को लोकसभा के कार्यवाही से हटा दिया गया। बीजेपी ने भी शुक्रवार को अपने सांसद रमेश विधूड़ी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद से जवाब मांगा है। विधूड़ी के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में खेद जताया था।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें आगाह किया है और इस तरह के अपराध की पुनरावृति होने पर सख्त करवाई की चेतावनी दी है।
दानिश अली ने विधूड़ी के खिलाफ बिरला को पत्र लिखकर की यह मांग
दानिश अली ने आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और मामले को विशेष अधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया।अली ने पत्र में कहा है कि वह बीजेपी सांसद विधूड़ी के खिलाफ नियम 222 ,226 और 227 के तहत नोटिस देना चाहते हैं। उनके मुताबिक विधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ आतंकवादी, उग्रवादी और कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सदस्य ने पत्र में कहा कि मैं आपसे आग्रह कि इस मामले को नियम 227 के तहत विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए। मेरा आग्रह है कि मामले में जांच का आदेश दिया जाए। दानिश अली का कहना है कि मामले में कार्रवाई जरूरी है ताकि देश का माहौल और दूषित ना हो।

