Homeदेशदिल्ली में पानी के लिये हाहाकार ,पानी बर्बादी पर काटेंगे दो हजार...

दिल्ली में पानी के लिये हाहाकार ,पानी बर्बादी पर काटेंगे दो हजार के चलान !

Published on

न्यूज़ डेस्क
वैसे तो देश के कई राज्यों में पानी की भारी किल्लत हो गई है और पानी को लेकर मारामारी की स्थिति भी बनी हुई है। कई राज्यों में पानी पाने को लेकर झगडे की खबर भी सामने आ रही है। पानी की भारी किल्लत दिल्ली में भी हो गई है।

पानी की समस्या से निपटने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने कई हिस्सों में हो रहे पानी की बर्बादी को देखते हुए जल बोर्ड के सीईओ को निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वह दिल्ली भर में 200 टीमों को तैनात करें और पानी के दुरुपयोग करने वालों पर नकेल कसें।

निर्देशों के अनुसार, दिल्ली में पाइप से गाड़ी धोना, पानी की टंकी का ओवरफ्लो होना और घरेलू पानी के कनेक्शन के जरिए कमर्शियल प्रयोग करना या फिर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर इस्तेमाल करना पानी की बर्बादी माना जाएगा। ऐसा करने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पाए जाने वाले अवैध पानी के कनेक्शन को काटने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और हरियाणा की ओर से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दिए जाने के कारण पानी की किल्लत सामने आ रही है। ऐसे में पानी का बचाव करना अत्यंत जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this