Homeदेशलोकतंत्र को बचाने के लिए 31 मार्च को विपक्ष की महारैली

लोकतंत्र को बचाने के लिए 31 मार्च को विपक्ष की महारैली

Published on


न्यूज़ डेस्क
आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में विपक्ष 31 मार्च को  मैदान में महारैली करने का ऐलान किया है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, इंडिया  गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महारैली’ का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।’

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें महारैली इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।’

इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेता देश को बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वहां से और मिलकर संयुक्त लड़ाई को देश के अंदर बढ़ाएंगे। दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं गईं। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है।  

उधर ,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने, नैतिकता की बात करते थे, वे अनैतिक कार्य करते रहे। आज जेल से सरकार चला रहे हैं। देश की जनता को अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा, उनकी भ्रष्ट सोच दिख गई। जिसके सांसद से लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जेल में हों वे कैसी सरकार चलाते होंगे। दिल्ली की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है और ठगी करने वाले जेल से सरकार चला रहे हैं।’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘आज हमने भ्रष्टाचार की होलिका का दहन किया है। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं। दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार का प्रतीक है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं, अरविंद केजरीवाल मुक्त शासन, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिल्ली को मिले इसके लिए दिल्ली का हर व्यक्ति संकल्पबद्ध है।’           

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘चुनावी बांड के पीछे छिपकर भाजपा ने तथाकथित उत्पाद शुल्क नीति मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपये लिए। यह कोई आरोप नहीं है, यह सच्चाई है और हमने सबूत दिखाए हैं। शरद चंद्र रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने 55 करोड़ रुपये का यह चंदा लिया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...