बीरेंद्र कुमार झा
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA ) के घटक दलों ने गुरुवार को फैसला लिया है कि वह देश के 14 टीवी एंकर के कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। इंडिया की मीडिया से संबंधित समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। इधर इंडिया के इस फैसले पर बीजेपी ने निशाना साधा है।
इंडिया ने 14 एंकरों की जारी की सूची
विपक्षी गठबंधन इंडिया की मीडिया समिति ने बताया कि 13 सितंबर 2023 को अपनी बैठक में इंडिया संबंध में समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल 14 एंकर के शो या कार्यक्रमों में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। विपक्षी दलों ने 14 की एक सूची भी जारी की है।
हम नफरत के बाजार के ग्राहक नहीं बनेंगे
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख और विपक्षी गठबंधन की मीडिया समिति के सदस्य पवन खेड़ा ने कहा कि रोज शाम 5:00 बजे से कुछ चैनलों पर नफरत की दुकानें सजाई जाती है। हम नफरत के बाजार के ग्राहक नहीं बनेंगे।हमारा उद्देश्य है ‘ नफरत मुक्त भारत’ ।उन्होंने यह भी कहा कि बड़े भारी मन से यह निर्णय लिया गया है कि हम कुछ एंकर के शो और कार्यक्रम में भागीदार नहीं बनेगे ।हमारे नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां,फेज न्यूज आदि से हम लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे,लेकिन समाज में नफरत नहीं फैलने देंगे मिटेगी नफरत,जीतेगी मोहब्बत।कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में खेड़ा का 2 मिनट 50 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है
भाजपा नेता गठबंधन के फैसले की की निंदा
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने ट्वीट किया और कहा अहंकारी गठबंधन में शामिल इंडिया दलों द्वारा पत्रकारों का बहिष्कार और धमकी देने का लिया गया निर्णय अत्यंत निंदनीय है यह उनकी दमनकारी और तानाशाही सोच को दर्शाता है।बीजेपी इंडिया गंठबंधन की इस घटिया मानसिकता की कड़ी निंदा करती है।
हरदीप पुरी ने विपक्षी गठबंधन के इस कदम की आपातकाल से की तुलना
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने विपक्षी गठबंधन के इस कदम की तुलना आपातकाल से की भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने विपक्षी गठबंधन की इस कदम की तुलना आपातकाल से की ।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत में नागरिक स्वतंत्रता में कटौती का एकमात्र उदाहरण हमने 1975 में आपातकाल के दौरान देखा है। सनातन धर्म को खत्म करने के लिए खुला आह्वान,पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिक और मीडिया का बहिष्कार कर आपातकाल की उन अंधकार में दिनों की राजनीति को दर्शाता है।यह है इंडिया गठबंधन का असली चेहरा।
अनुराग ठाकुर ने भी विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इंडिया गठबंधन का यह कदम उनकी हताशा को दर्शाता है। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर दिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों के नेता कहते हैं कि वह सनातन धर्म को नष्ट कर देंगे और हिंदुओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते ।अब उन्होंने पत्रकारों का भी बहिष्कार करना शुरू कर दिया है और मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।
एनयूजे ने भी पत्रकारों के बहिष्कार को लोकतंत्र पर हमला करार दिया
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ ) ने इंडिया गठबन्धन द्वारा 14 पत्रकारों के बहिष्कार को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। एनयूजे ने आरोप लगाया कि विपक्षी गंठबंधन इंडिया ने मीडिया का राजनीतिकरण किया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट से जुड़े नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष रास बिहारी ने एक बयान ने कहा कि विपक्षी दलों का यह फैसला भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मीडिया पर दमन का एक काला अध्याय है।

