HomeदेशOne nation one election लागू करने की तैयारी कर रही है मोदी...

One nation one election लागू करने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार, संसद के विशेष सत्र में लाया जा सकता है नया कानून

Published on

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन की तरफ से मिल रही चुनौती का जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने अपने पिटारे से वन नेशन वन इलेक्शन का मुद्दा निकाला है। चुनावी साल में वन नेशन, वन इलेक्शन की सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है। मोदी सरकार ने एक देश-एक चुनाव पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी है। वन नेशन- वन इलेक्शन का मतलब है- देश में सभी चुनाव एक साथ हो। आईडीएफसी इंस्टीट्यूट के एक सर्वे के मुताबिक 77 फीसदी मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त एक ही पार्टी को वोट करती है। बस इसी बात को आधार बनाकर मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करना चाहती है। वहीं, वन नेशन वन इलेक्शन के लिए कमेटी के गठन के बाद यह भी माना जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र में इसपर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार भले ही जल्दबाजी दिखाए,लेकिन कई सवालों का जवाब ढूंढना आसान नहीं है। वन नेशन- वन इलेक्शन का प्रस्ताव अगर पास होता है, तो कई राज्यों की विधानसभा को भंग करना पड़ेगा। कोविंद कमेटी यह देखेगी कि क्या ऐसा करना सही है? क्या यह संवैधानिक अधिकारों का तो हनन नहीं है? क्योंकि पूर्ण बहुमत नहीं होने पर ही राज्यपाल समय से पहले विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकता है। अगर राज्य यह तर्क देता है कि समय से पहले पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराना गलत है तो वन नेशन- वन इलेक्शन को लागू करना मुश्किल हो सकता है।

भविष्य में लोकसभा भंग होने पर क्या सभी विधानसभा को भी भंग किया जाएगा? अगर नहीं तो क्या एक देश-एक चुनाव का साइकिल मेंटेन रह पाएगा? अगर चुनाव के तुरंत बाद ही किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलती है, तो उस स्थिति में क्या होगा? इन सवालों का भी जवाब तलाशना होगा।

वन नेशन वन इलेक्शन अगर लागू होगा तो निकाय और एमएलसी चुनाव का क्या होगा? क्योंकि निकाय और एमएलसी चुनाव को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है,जानकारों का कहना है कि कोविंद कमेटी के लिए इन बड़े सवालों का जवाब ढूंढना आसान नहीं होगा।

मोदी सरकार बिना सोचे समझे जल्दबाजी में फैसले लागू करने के लिए जानी जाती है। नोटबंदी,जीएसटी जैसे बड़े फैसले भी इसी तरह से लिए गए थे जिससे आज तक देश की इकोनॉमी उबर नहीं पाई हैं ऐसे में वन नेशन वन इलेक्शन को जल्दबाजी में लागू करने से मोदी सरकार को बचना चाहिए।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...