Homeदुनियाअलास्का में आमने-सामने होंगे ट्रंप और पुतिन, यूक्रेन संघर्षविराम पर होगा बड़ी...

अलास्का में आमने-सामने होंगे ट्रंप और पुतिन, यूक्रेन संघर्षविराम पर होगा बड़ी चर्चा

Published on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का जा रहे हैं, जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। 2021 के बाद अमेरिका और रूस के बीच यह पहली शिखर वार्ता होगी। ट्रंप ने इशारा किया है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए संघर्षविराम समझौता अब पहले से अधिक करीब है। इसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करके दी

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के अलास्का राज्य में होगी।राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बैठक पहले होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा तैयारियों के कारण इसे टाल दिया गया था

यूक्रेन और रूस के बीच कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान की संभावना
ट्रंप ने संकेत दिया कि प्रस्तावित शांति समझौते के तहत यूक्रेन और रूस के बीच कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान संभव है।उन्होंने कहा कि हम कुछ इलाके वापस लाने और कुछ की अदला-बदली पर विचार कर रहे हैं।यह आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद बनाने की कोशिश होगी।

विश्लेषकों का मानना है कि रूस उन क्षेत्रों को छोड़ने की पेशकश कर सकता है, जो उसके द्वारा कब्जाए गए चार विवादित क्षेत्रों से बाहर हैं।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या यह शांति वार्ता का आखिरी मौका है, तो उन्होंने कहा कि मुझे ‘आखिरी मौका’ कहना पसंद नहीं है।जब गोलियां चलनी शुरू होती हैं, तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Latest articles

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...

काला कोर्ट पहनकर थिरके जॉली, अक्षय-अरशद की जुगलबंदी देख फैंस बोले जबरदस्त

साल 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने...

More like this