Homeदुनियाओमान के समुद्री  तट पर डूबा तेल टैंकर ,13 भारतीय समेत 15...

ओमान के समुद्री  तट पर डूबा तेल टैंकर ,13 भारतीय समेत 15 क्रू मेंबर लापता !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
खबर मिल रही है कि ओमान से यमन की तरफ बढ़ रहा एक ऑयल टैंकर समुद्र में डूब गया है। दुक्म बंदरगाह के पास के डूबे इस टैंकर का नाम प्रैस्टीज फाल्कन बताया जा रहा है।

इस जहाज पर 13 भारतीय और तीन श्री लंकाई सहित कुल 16 क्रू मेंबर सवार हैं। इसकी लंबाई 117 मीटर है और इसे 2017 में बनाया गया था। अभी तक किसी भी क्रू मेंबर की जानकारी नहीं मिल पाई है। 

ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक इस जहाज पर अफ्रीकी देश कोमोरोज का ध्वज लगा हुआ है। यह टैंकर जब यमन की तरफ जा रहा था तभी पलट गया। 

इसके बाद यह डूब गया। जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन अभी तक क्रू मेंबर की स्थिति का अभी कोई पता नहीं चला है। 

ओमान सुरक्षा केंद्र ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि कोमोरोज ध्वजवाला एक तेल का टैंकर रास मदराकाह से 25एनएम दक्षिण पूर्व की दिशा में डूब गया है। इस पर सवार नागरिकों की खोजबीन और राहत बचाव जारी है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this