Homeदेशयुवाओं को मुख्यमंत्री की बनाना चाहती है बीजेपी, पर्यवेक्षकों की की घोषणा

युवाओं को मुख्यमंत्री की बनाना चाहती है बीजेपी, पर्यवेक्षकों की की घोषणा

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम के 5 दिनों बाद भी मुख्यमंत्री को लेकर जारी कसमकस के बीच और भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री के चयन की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी ने तीनों चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है।ये पर्यवेक्षक इन प्रदेशों में विधायकों से राय मशविरा कर राज्य में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर उनकी राय लेंगे और उनकी इस राय से पार्टी प्रमुख को अवगत कराएंगे।इसके बाद इन प्रदेशों में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग जाएगी

नियुक्त हुए तीनों चुनावी राज्यों में पर्यवेक्षक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है ,जबकि भाजपा की महामंत्री आशा लकड़ा को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और ओबीसी के अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण के साथ मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा वसुंधरा राजे के एक तरह से बगावत करने वाले राज्य राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

सप्ताह के अंत तक तय हो जायेंगे मुख्यमंत्री के नाम

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद यह सूचना सामने आई है इस सप्ताह के अंत तक तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला हो जाएगा।अब तक जो सूचना सामने आ रही है, उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी तीनों ही राज्यों में नए चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपना चाहती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि बीजेपी हमेशा सेकंड लाइन का नेतृत्व तैयार करने में विश्वास करती है ताकि संगठन मजबूत बना रहे। शिवराज सिंह चौहान जैसे अनुभवी नेता को पार्टी नेतृत्व केंद्र में लाना चाह रही है।

राजस्थान में वसुंधरा की बजाय महंत बालक नाथ तो एमपी में शिवराज की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह का पलड़ा भारी

बीजेपी की यह कोशिश है कि वह राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में किसी नए चेहरे को सामने लेकर आए। यही वजह है कि पार्टी राजस्थान में वसुंधरा राजे की जगह महंत बालक नाथ के दावे पर ज्यादा गौर कर रही है। वसुंधरा राजे को दिल्ली तलब भी किया गया था। वही मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का दावा भले ही सबसे मजबूत हो लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी भी वहां रेस में है।ये दोनों युवा चेहरे हैं और सिंधिया तो पीएम मोदी के करीबी भी माने जाते हैं।

छत्तीसगढ़ में ओबीसी या आदिवासी नेता हो सकता है सीएम

छत्तीसगढ़ में बीजेपी डॉक्टर रमन सिंह की जगह किसी युवा नेतृत्व पर भरोसा करना चाह रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी छत्तीसगढ़ में किसी ओबीसी या आदिवासी नेता को राज्य की बागडोर सौंपने पर विचार कर रही है। इनमें रेणुका सिंह, लता उसेंडी और गोमती राय का नाम सामने आ रहा है जो अनुसूचित जनजाति से हैं, वही ओबीसी सीएम के रूप में अरुण शाह और ओपी चौधरी का नाम भी सामने आ रहा है।

 

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...