अब डाकघर बस एक क्लिक दूर, डाक सेवा ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी

0
18

अब डाकघर बस एक क्लिक दूर है। डाक सेवाओं को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार डाक सेवा ऐप पेश करता है। इस ऐप के जरिए अब आप बस एक क्लिक में ही सारी जानकारी पा सकते हैं। आपको डाकघर जाकर घंटों इंतजार करने या फिर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। डाक सेवा ऐप के जरिए पार्सल को ट्रैक करने से लेकर स्पीड पोस्ट की बुकिंग, ई-रसीद (E-Receipt) और UPI/QR कोड से डिजिटल पेमेंट करने तक, कई सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनोंं यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं

इंडिया पोस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ऐप के बारे में बताया है। डाक विभाग ने ऐप के बारे में बताते हुए लिखा है कि अब डाकघर बस एक क्लिक दूर। भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल का उद्देश्य आपके मोबाइल पर डाक सेवाओं को आसान, तेज और स्मार्ट बनाना है।

डाक सेवा ऐप का इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल पर ही पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्पीड पोस्ट की बुकिंग भी ऐप के जरिए की जा सकती है। साथ ही, ई-रसीद और अपने घर के पास वाले डाकघर की जानकारी भी ऐप से पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पत्र और पार्सल के पोस्टेज का कैलकुलेशन भी ऐप से किया जा सकता है। बचत योजनाओं पर कितना ब्याज मिल रहा है, यह जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध है। ऐप का इस्तेमाल करके UPI/QR कोड से डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं।
एंड्रॉयड यूजर्स ऐप को गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स इसे ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने नंबर से लॉग इन करें। ऐप के होम पेज पर आपको सभी सर्विस के ऑप्शन मिल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here