अब राजनीति का अमृतकाल शुरू, कांग्रेस और बीजेपी में शुरू हुई राजनीतिक जंग

0
220

न्यूज डेस्क
भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचते ही कांग्रेस की सेना अब बीजेपी पर पलटवार करने की तैयारी में है। कांग्रेस अब चुकने के मूड में नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अब बीजेपी के खिलाफ नए स्तर पर फ्रंट खोला है।मोदी सरकार के हर फैसले का चीर फाड़ की तैयारी कांग्रेस ने की है। इसी के तहत दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कई दावे किए लेकिन कोई भी प्रमाण नहीं दिया। जम्मू के सतवारी चौक में भारत जोड़ो जात्रा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी ना संसद में पेश की गई और ना ही सार्वजनिक की गई।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार केवल हिंदू-मुसलमान में नफरत फैला रही है और कोई काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकार यहां का कोई भी काम नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहे।

दिग्विजय सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा की घटना सरकार की चूक है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह पता है कि पुलवामा एक संवेदनशील इलाका है, फिर सैनिकों को हवाई जहाज से कश्मीर क्यों नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानकर ऐसा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हर गाड़ी की चेकिंग होती है तो फिर स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच क्यों नहीं हुई, जिसके टकराने से 40 जवान शहीद हो गए।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह का यह तल्ख बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बीते दिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली में राहुल गांधी पर कोई गए हमला के जवाब में आया है । राजनाथ सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में नफरत फैले होने की बात कहकर भारत की छवि खराब करने और बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राजनाथ के इन आरोपों पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को नफरत का पता लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ के भाषण सुनने चाहिए।

जानकर मान रहे है कि अगर राजनाथ सिंह सही मायने में नफरत की राजनीति से घृणा करते है तो इस मायने में दिग्विजय सिंह के बयान को सही माना जा सकता है ।क्या यही बात राजनाथ सिंह अपनी पार्टी के अन्य नेताओं से पूछ सकते है ? क्या राजनाथ सिंह यही बात सही मायने में योगी आदित्यनाथ से पूछ सकते है ?

क्या राजनाथ सिंह सही मायने में दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब दे सकते है। कांग्रेस नेता ने तो सही कहा है पुलवामा की घटना हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक का मामला किसी पर भी सरकार ने देश के सामने कोई प्रमाण नही रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here