अब आधार के लिए OTP जरूरी नहीं, बिना रजिस्टर्ड नंबर के भी होंगे कई काम

0
35

अब आधार से जुड़े कई काम बिना OTP के भी किए जा सकते हैं। दरअसल अभी तक आधार नंबर रजिस्टर न हो, तो उससे जुड़ा कोई भी काम कर पाना मुमकिन नहीं होता था। हालांकि अब UIDAI ने उन यूजर्स के लिए नए ऑप्शन दिए हैं, जिनके पास रजिस्टर्ड नंबर नहीं है या किसी वजह से वे अपने नंबर को एक्ससे नहीं कर सकते। नई सर्विस के साथ बिना OTP नंबर के भी आधार से जुड़े जरूरी काम किए जा सकेंगे।

इसकी जगह UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन को बढ़ावा दिया है। ऐसे में अगर आप आधार से जुड़े कुछ कामों के लिए OTP की जगह फेस ऑथेंटिकेशन से काम चला सकेंगे। इसके जरिए आधार PVC कार्ड ऑर्डर करने और डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड करने जैसे काम किए जा सकते हैं। इनके लिए आपको OTP की जरूरत नहीं रहेगी।

अब आधार कार्ड का PVC वर्जन यानी कि प्लास्टिक कार्ड बिना OTP के ही ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए:-

आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपसे अपना Aadhaar नंबर या Virtual ID डालने को कहा जाएगा।
इसके बाद अपनी कुछ और डिटेल्स उपलब्ध करवाकर पेमेंट करनी होगी।
इसके बाद आपके पते पर PVC आधार डिलीवर कर दिया जाएगा।

अगर आपके आधार के साथ कोई नंबर लिंक नहीं है या आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो गया है या किसी वजह से एक्सेस नहीं किया जा सकता, तब भी आप आधार की डिजिटल कॉपी को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल ऐप को डाउनलोड करना होगा और ऐप में आपको Download आधार पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए नए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर को चुनें।
यहां ऐप आपसे कैमरा का एक्सेस मांग सकता है। उसे Allow करें।
अब अपने चेहरे को स्कैन करके आप आधार की सॉफ्ट कॉपी या ई-कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह कॉपी PDF के रूप में डाउनलोड होगी। इसे खोलने के लिए नाम के पहले चार अक्षर (Capital Letters में) और जन्म के साल को दर्ज करना होगा।

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर ऐप में ना दिखे, तो आधार ऐप को अपडेट करके चेक करे या फिर अपडेट आने का इंतजार करें।
फेस ऑथेंटिफिकेशन करने के लिए आपको कैमरा इस्तेमाल करने की अनुमति ऐप को देनी होगी। इसके बिना ऐप कैमरा को इस्तेमाल नहीं कर पाएगी।
फेस ऑथेंटिकेशन को इस्तेमाल करते हुए ऐसी जगह पर रहें, जहां अच्छी-खासी रौशनी हो।
फेस ऑथेंटिकेशन फीचर को इस्तेमाल करते हुए कैमरा में देखकर आपको पलकें झपकानी होंगी ऐसा इसलिए ताकि ऐप कंफर्म कर सके कि आपकी किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here