Homeदेशअब जेईई परीक्षा एनटीए की जगह जेएबी कराएगा !

अब जेईई परीक्षा एनटीए की जगह जेएबी कराएगा !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

देश में आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली ‘जेईई’ परीक्षा अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए नहीं कराएगा। यह परीक्षा अब जेईई अपेक्स बोर्ड (जेएबी) करवाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपेक्स बोर्ड की संरचना और गठन के संबंध में एक अधिसूचना जारी कर दी है। जेईई मेन के स्कोर के आधार पर 32 एनआईटी और जेईई एडवांस के आधार पर देश भर की 26 आईआईटी में दाखिला होगा।
                          गौरतलब है कि जेईई में 12 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं। आईआईटी में दाखिले के लिए ‘जेईई मेन’ में मेरिट हासिल करने वाले छात्र ‘जेईई एडवांस’ की परीक्षा देते हैं। ‘जेईई एडवांस्ड’ परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को आईआईटी में दाखिला मिलता है, जबकि एनआईटी में ‘जेईई मेन’ के रिजल्ट के आधार पर दाखिला होता है।
                    अभी तक यह दोनों एग्जाम करवाने की जिम्मेदारी एनटीए की थी। लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल के बाद अब एनटीए यह परीक्षा नहीं करवाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इन परीक्षाओ के लिए नए बोर्ड का गठन किया है। यह नया बोर्ड ही आगे से आईआईटी और एनआईटी के लिए एंट्रेंस टेस्ट कराएगा।
                      केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित इस बोर्ड का नाम जेईई एपेक्स बोर्ड है। बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर एसके जैन को इस बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं सदस्यों के तौर पर इसमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी लखनऊ, आईआईटी मद्रास, एनआईटी राउरकेला, एनआईटी सुरतकल, आईआईटी हैदराबाद, आईआईएम ग्वालियर के डायरेक्टर, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबीएसई के चेयरमैन, एनआईसी, एनटीए और सी-डैक के डायरेक्टर जनरल और मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी शामिल किए गए हैं।
                         केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार जेएबी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा स्थायी सचिवालय उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जेईई इंटरफेस ग्रुप आर्थिक सहायता देगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनटीए जेईई एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने के लिए प्रशासनिक और लॉजिस्टिक मदद भी देगा।
                     नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भले ही इसमें लॉजिस्टिक और अन्य प्रशासनिक मदद प्रदान करे, लेकिन जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षाओं के लिए पॉलिसी, रूल और रेगुलेशन स्थापित करने का अंतिम अधिकार जेएबी के पास होगा।
                   अगले वर्ष होने वाले पहले चरण के जेईई मेन एग्जाम 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक ली जाएगी। इन परीक्षाओं का रिजल्ट 22 से 24 फरवरी के बीच जारी होगा। वहीं दूसरे चरण जेईई मेन परीक्षा 1 से 15 अप्रैल के बीच ली जाएगी। इसके रिजल्ट 8 से 11 मई 2024 तक जारी होगा।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...