Homeदेशअब केरल में सक्रिय हुई ईडी ,सीएम विजयन की बेटी बीणा के खिलाफ...

अब केरल में सक्रिय हुई ईडी ,सीएम विजयन की बेटी बीणा के खिलाफ केस दर्ज  न्यूज़ डेस्क 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अब केरल में भी ईडी की धमक तेज हो गई है। सीएम पिनाराई विजयन की बेटी बीणा विजयन अब ईडी के निशाने पर है। जानकारी के मुताबिक केरल सरकार के कई और मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। अभी बीणा विजयन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस ईडी ने दर्ज किया है। इस केस के दर्ज होनेटे ही केरल की राजनीति अचानक गर्म हो गई है। ईडी ने बीणा की आईटी फर्म और कोचीन स्थित खनन फर्म सीएमआरएल से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी है।

 हालांकि, मामले की जांच पहले से ही एसएफआईओ द्वारा की जा रही है। ईडी के कोच्चि कार्यालय ने मामले में ईसीआईआर दर्ज की है। ईसीआईआर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की तरह ही है। जब एसएफआईओ ने अपनी जांच शुरू की तो केएसआईडीसी ने केरल हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। वीना ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिली।

यह मुद्दा सबसे पहले पिछले साल कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर उठाया था, जिसमें बताया गया था कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने वीणा की कंपनी-एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

 प्रारंभ में, सीएम विजयन और सीपीएम ने विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह मामले का बचाव किया। लेकिन जब पिछले महीने एसएफआईओ ने जांच शुरू की तो बचाव पक्ष विफल हो गया। एसएफआईओ ने सीएमआरएल और केएसआईडीसी के कार्यालयों का दौरा कर जांच का एक दौर पूरा कर लिया है और इन दोनों फर्मों के अधिकारियों से बयान लिया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this