अब अयोध्या-काशी के बीच बनेगा धर्मपथ ,गडकरी रखेंगे आधारशिला 

0
163

न्यूज़ डेस्क 
 अब अयोध्या और कशी के बीच धर्मपथ का निर्माण होगा। इस धर्मपथ की आधारशिला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को रखेंगे।जिले में पहली बार “धर्म-पथ” बनाया जाएगा जो अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर को जौनपुर से जोड़ेगा। इसमें हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, इसके निर्माण में 3,405 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस मार्ग का निर्माण स्वयं मोर्थ  यानी सड़क निर्माण मंत्रालय कराएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के तहत जौनपुर से अकबरपुर मार्ग पर फोरलेन बनाया जाएगा, इसके तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के देवकली से शाहगंज सीमा तक जिले में 31 किमी सड़क बनाई जाएगी, यह काम पैकेज-टू के तहत किया जाएगा।      

इसके लिए 1,511 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें एक हजार 31 करोड़ रुपये से सड़क तो 480 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 81 गांवों के करीब एक हजार काश्तकारों की भूमि ली जाएगी, वहीं पैकेज प्रथम के तहत सिरकोनी के हौज से होते हुए पूर्वांचल तक फोरलेन सड़क जाएगी। यह मार्ग 1,894 करोड़ की लागत से बनेगा, यह 29 किमी सड़क 55 गांवाें से होकर गुजरेगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल दोनों मार्गों का शिलान्यास करेंगे।

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से बनाई जाने इन सड़कों पर कुल पांच रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें पैकेज वन के तहत बनाई जा रही हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक की सड़क में तीन आरओबी होंगे, वहीं पैकेज दो के तहत बनाई जा रही देवकली से शाहगंज तक की सड़क पर दो आरओबी बनेंगे, रेलवे प्रशासन को इसके निर्माण का खाका तैयार करने को कहा गया है।       

दोनों ही मार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा और दोनों ही सड़कें 26-26 मीटर चौड़ी होंगी। इन मार्गों पर दोनों ओर छायादार पेड़ होंगे, सड़क निर्माण के साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से वन विभाग के लिए 15 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की जाएगी। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए एलईडी युक्त विक्टोरिया लाइटें भी लगाई जाएंगी।
            

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here