नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बने भविष्यवक्ता,बताया ममता बनर्जी में है पी एम बनने का माद्दा

0
209

बीरेंद्र कुमार:
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने कहा कि यह सूचना भूल होगी कि 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका साफ तौर पर महत्वपूर्ण होगी। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी में भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने का माद्दा है, लेकिन अभी यह स्थापित नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री में भाजपा के प्रति जनता की निराशा की ताकतों को खींचने की क्षमता है।

2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा मुझे लगता है कि क्षेत्रीय दलों की भूमिका 2024 के चुनाव में स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण है।क्षेत्रीय दलों को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि डीएमके एक महत्वपूर्ण दल है, तृणमूल कांग्रेस निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण है और समाजवादी पार्टी का भी कुछ प्रभाव है।लेकिन क्या इसे बढ़ाया जा सकता है? यह मुझे नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह मानने से इनकार करना एक बड़ी भूल होगी कि कोई अन्य पार्टी बीजेपी का स्थान नहीं ले सकती है, क्योंकि उसने खुद को ऐसी पार्टी के रूप में स्थापित किया है, जिसपर शेष पार्टियों की तुलना में देश के हिंदुओं का झुकाव ज्यादा है।

बीजेपी ने भारत की समझ को संकीर्ण कर दिया है

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा कि बीजेपी ने भारत के दृष्टिकोण को काफी हद तक संकीर्ण कर दिया है। उसने महज हिंदू भारत और हिंदी भाषी भारत की विचारधारा को काफी मजबूती से उठाकर भारत की समझ को संकीर्ण कर दिया है। अगर आज भारत में बीजेपी का कोई विकल्प नहीं पेश किया जाता है, तो यह दुख की बात होगी। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी मजबूत और शक्तिशाली लगती है, तो उसकी कमजोरियां भी हैं। मुझे लगता है कि अन्य राजनीतिक दल अगर वाकई कोशिश करें तो वे एक चर्चा शुरू कर सकते हैं।

ममता बनर्जी में है पीएम बनने की क्षमता

यह पूछने पर कि क्या ममता बनर्जी देश की अगली प्रधानमंत्री हो सकती है? इस पर नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा कि उनमें क्षमता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्में ऐसा करने की क्षमता नहीं है। उनमें साफ तौर पर पीएम बनने की क्षमता है। दूसरी तरफ अभी तक यह स्थापित नहीं हुआ है कि ममता बनर्जी एकीकृत तरीके से बीजेपी के खिलाफ जनता की निराशा की ताकतों को खींच सकती हैं।

2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीत पाएगी इसमें संदेह

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की कांग्रेस की क्षमता पर संदेह जताया है उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस कमजोर हो गई है हालांकि वह इकलौती पार्टी है जो अखिल भारतीय दृष्टिकोण दे सकती है उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस काफी कमजोर हो गई है और मुझे नहीं पता कि कोई कांग्रेस पर कितना निर्भर रह सकता है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस निश्चित तौर पर अखिल भारतीय दृष्टिकोण देती है जो कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती लेकिन कांग्रेस के भीतर विभाजन है।

अमर्त्य सेन का 2024 के चुनाव के लिए नया गठबंधन बनाने का आह्वान

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने कहा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड समेत कई दल के नेताओं ने 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को शामिल करते हुए नया गठबंधन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि द्विध्रुवी मुकाबले से बीजेपी की हार सुनिश्चित होगी, लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए किसी एक पीएम उम्मीदवार के पक्ष में गठबंधन बनाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here