संसद में पीएम मोदी के जवाब पर नीतीश कुमार की आयी प्रतिक्रिया ,जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा ?

0
126


न्यूज़ डेस्क 

अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी दो घंटे तक बोलते रहे। मणिपुर पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन पीएम मोदी मात्र दो मिनट ही मणिपुर पर कुछ बोल पाए। मणिपुर के लोगों को पीएम मोदी का यह भाषण कैसा लगा होगा यह तो वहां के लोग ह जाने लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस उस भाषण की अब राजनीतिक समीक्षा भी की जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी  पर बड़ा तंज किया है। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ‘जब काम करना चाहिए तब काम नहीं हो रहा है। उन जगहों पर कोई बयान नहीं जहां घटनाएं हुईं। संसद का सत्र चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं। इनकी तरफ से कहीं कुछ काम नहीं हो रहा। ये सिर्फ केवल प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं।                 
   नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी पार्टियां एकजुट हो रही हैं तो अब इनको तो परेशानी होगी ही। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन देशहित में है। हम लोग काम कर रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने दावा करते हुए ये भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से बीजेपी साफ हो जाएगी।
                 विपक्षी गठबंधन इंडिया  पटना से शुरू हुआ है। अब इसकी तीसरी मीटिंग होनी है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि आगे क्या होना चाहिए, किस तरह से इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए। वे लोग परेशान हैं तो रहें परेशान।
               गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था ‘जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार विश्वास जताया। भगवान ने विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए हैं। पिछली बार 2018 में भी ईश्वर का ही आदेश था, जब विपक्ष के साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उस समय भी मैंने कहा था ‘अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है? बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। तब जितना उनका वोट था, उतना भी नहीं ला सके थे। जब 2019 के चुनाव में हम जनता के बीच गए तो भाजपा और एनडीए दोनों को सीट ज्यादा मिली। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है।’
            पीएम मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा भी किया था। उन्होंने कहा ‘आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से एनडीए  और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं।
           पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और कहा- अविश्वास और घमंड इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा ‘जब घर में अच्छा होता है तो नज़र न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है।’
              दरअसल, मणिपुर में हुई हिंसा के बाद विपक्ष, सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया है।  कांग्रेस के गौरव गोगोई ने यह प्रस्ताव निचले सदन में पेश किया था। चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा था ‘विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी इंडिया  मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लेकर आया है, क्योंकि राज्य न्याय की मांग कर रहा है। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर क्यों नहीं गए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here